गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS पेपर लीक का आरोप, 12 में से 11 सवाल वायरल, जांच के आदेश

गुजरात के जामनगर स्थित गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी एक बार फिर परीक्षा प्रणाली को लेकर विवादों में घिर गई है। यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आयोजित बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) थर्ड ईयर के शल्य तंत्र-1 विषय की परीक्षा में पेपर लीक होने के गंभीर आरोप सामने आए हैं।

गुजरात के जामनगर स्थित गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी एक बार फिर परीक्षा प्रणाली को लेकर विवादों में घिर गई है। यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आयोजित बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) थर्ड ईयर के शल्य तंत्र-1 विषय की परीक्षा में पेपर लीक होने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। मामले के तूल पकड़ने के बाद गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जांच के लिए एक विशेष समिति गठित कर दी है। विश्वविद्यालय के कार्यवाहक परीक्षा निदेशक एच. पी. झाला के अनुसार, परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित हुई थी।

गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बीएएमएस परीक्षा पेपर लीक मामले की होगी जांच

गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बीएएमएस परीक्षा पेपर लीक मामले की होगी जांच

व्हाट्सएप पर प्रश्न वायरल होने की जानकारी मिलने पर कुलपति से चर्चा की गई और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए। समिति वायरल प्रश्नों, मूल प्रश्नपत्र और अन्य संबंधित तथ्यों का मिलान कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed