गुजरात बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा आज हो जाएंगी खत्म, 15.27 लाख छात्र हुए शामिल, जानें रिजल्ट कब तक

Gujarat Board 10th-12th Exam : गुजरात बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाएं आज 18 मार्च को खत्म हो रही हैं। बताते चलें कि गुजरात बोर्ड की परीक्षाएं 26 फरवरी 2026 से शुरू हुई थीं। इस साल 15 लाख से भी ज्यादा स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। Gujarat Board 10-12 Result, Gujarat Board Result, GSEB Exam 2026, GSHSEB Exam

Gujarat Board 10th-12th Exam 2026 : देश के ज्यादातर राज्यों में बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। जहां पर बोर्ड परीक्षाएं शुरू नहीं हुई थीं, वहां पर भी अब बोर्ड एग्जाम शुरू हो रहे हैं। अब गुजरात 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी खत्म हो रही हैं। इन बोर्ड एग्जाम में 15 लाख से भी ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल हुए हैं। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 15.27 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। पिछले सालों का ट्रेंड देखें तो गुजरात में मई के दूसरे हफ्ते में रिजल्ट जारी हुआ था। ऐसे में इस साल भी गुजरात बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट मई के महीने में जारी किया जा सकता है।

Gujarat Board Exam

Gujarat Board Exam

पिछले साल से ज्यादा हैं स्टूडेंट्स की संख्या GSEB Board Exam

इस बार गुजरात बोर्ड में शामिल हुए बच्चों की संख्या पिछले साल के मुकाबले करीब 97 हजार ज्यादा है। राज्य में 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 907175 छात्रों ने जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए तकरीबन 8 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। गुजरात बोर्ड का रिजल्ट आमतौर पर मई महीने के दूसरे हफ्ते में जारी किया जाता है। साल 2025 में दसवीं का रिजल्ट 8 मई को आया था। वहीं 12वीं का रिजल्ट 5 मई सुबह 10:30 बजे जारी किया गया था।

End of Feed