Gujarat Board GSEB HSC 12th Science Result 2023 Declared at www.gseb.org: गुजरात बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट मंगलवार यानी आज घोषित कर दिया गया है। गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) की ओर से कक्षा 12वीं साइंस का रिजल्ट सुबह 9 बजे घोषित किया गया। रिजल्ट घोषित होने के बाद अब स्टूडेंट् बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दिया गया है। अगर वेबसाइट हैंग होती है तो WhatsApp पर भी छात्र नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके लिए सीट नंबर टाइप करके 6357300971 पर भेजना होगा।
GSEB Class 12th Science Result 2023
Gujarat Board HSC Result 2023: मार्च में हुई 12वीं परीक्षा
गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस परीक्षा का आयोजन 14 मार्च से 25 मार्च तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। इस साल परीक्षा में लगभग 1 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। स्टूडेंट्स 12वीं साइंस की प्रोविजनल मार्कशीट बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट के लिए कुछ दिन इंतजार करना होगा, क्योंकि यह संबंधित स्कूल की ओर से वितरित की जाएगी।
GSEB 12th Science Result 2023: साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी
गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी होने के बाद अब बोर्ड 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स रिजल्ट की घोषणा भी जल्द ही करेगा। बता दें कि 12वीं साइंस में तकरीबन 1.26 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download GSEB Gujarat Board 12th Science Result 2023
- गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 12वीं साइंस रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर सहित अन्य जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स 12वीं साइंस मार्कशीट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा। ध्यान रखें कि अगर कंपार्टमेंट एग्जाम में भी पासिंग मार्क्स नहीं मिलते तो स्टूडेंट्स को फेल घोषित कर दिया जाएगा। वहीं, यदि स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं तो वह स्क्रूटनी के लिए अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। बोर्ड की ओर से स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट एग्जाम की डेट अलग से घोषित की जाएगी।
