GPSSB Clerk Exam 2023 Postponed: गुजरात जूनियर क्लर्क परीक्षा को लेकर एक बहुत बड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। गुजरात पंचायत सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (Gujarat Panchayat Service Selection Board) ने आज यानी 29 जनवरी 2023 को जूनियर क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा (Gujarat Junior Clerk Exam 2023) को रद्द कर दिया है। इस प्रक्रिया के माध्यम से गुजरात में जूनियर क्लर्क के 1181 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी थी।
Gujarat Junior Clerk Exam 2023
Gujarat Junior Clerk Exam 2023: आज होनी थी परीक्षा
गुजरात जूनियर क्लर्क परीक्षा का आयोजन आज यानी 29 जनवरी 2023 को सुबह 11 बजे से 12 बजे तक राज्य के कई केंद्रों पर किया जाना था। इस परीक्षा में 9 लाख अभ्यर्थी शामिल होने जा रहे थे। हालांकि, परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर लीक होने की खबर मिलने की वजह से एग्जाम को रद्द कर दिया गया है। संभावना है कि नए सिरे से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। हालांकि, अभी तक गुजरात जूनियर क्लर्क एग्जाम की नई तारीख नहीं घोषित की गई है।
GPSSB Clerk Exam 2023: लीक हुआ पेपर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने देर रात एक शख्स को पेपर के साथ पकड़ा था। जिसके बाद अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया है। इस मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुजरात एटीएस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से पांच गुजरात के ही रहने वाले हैं। हैदराबाद, उड़ीसा, मद्रास में एटीएस की जांच जारी है। जल्द ही मामले में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
The Panchayat Junior Clerk recruitment exam in Gujarat has been postponed. Over 9.50 lakh candidates registered for… t.co/p0GVUFSODI
— ANI (@ANI) Jan 29, 2023
Gujarat Junior Clerk Paper Leak: अभ्यर्थियों के बीच निराशा
कोरोना के दो साल बाद और गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा का आयोजन आज होना था लेकिन पेपर लीक होने की वजह से एक बार फिर लाखों अभ्यर्थियों की मेहनत पर पानी फिर गया है। जूनियर क्लिक परीक्षा का पेपर लीक होने के वजह से अभ्यर्थियों के बीच निराशा का माहौल है।
