Government Jobs: रेलवे, सुप्रीम कोर्ट, बैंक और केईए सहित 6 बड़ी भर्तियों में आवेदन का आज आखिरी मौका

Government Jobs: रेलवे से लेकर सुप्रीम कोर्ट और बैंक समेत आज कई बड़ी भर्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह बिना समय गवाएं आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Government Jobs: सरकारी नौकरी और बैंक क्षेत्र में की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए आज यानी 25 नवंबर 2026 (बुधवार) बेहद अहम दिन है। भारतीय रेलवे (RRB) में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों, सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के 130 पदों, इंडियन बैंक में 1,500 अपरेंटिस पदों, राइट्स लिमिटेड में 281 अपरेंटिस पदों, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में 17 इंजीनियर पदों और कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) में एफडीए व एसडीए के 5,431 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। यदि आपने इनमें से किसी भी पद के लिए अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Government Job 2026

Government Job 2026 (Photo-AI/Newsroom Verified)

RRB स्टेशन मास्टर भर्ती

भारतीय रेलवे द्वारा 1,265 स्टेशन मास्टर पद की भर्ती निकाली गई थी, जिसके लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर उम्मीदवार का चयन होगा। इच्छुक उम्मीदवार rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

End of Feed