Goa Board 10th Result 2025: जारी हुआ गोवा बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट, results.gbshsegoa.net से करें चेक

Goa Board 10th Result 2025 Link: गोवा बोर्ड ने आज 10वीं कक्षा का परिणाम results.gbshsegoa.net पर जारी कर दिया। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे गोवा बोर्ड की आधिकारिक साइट के अलावा खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

Goa Board 10th Result 2025 Link: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने आज 7 अप्रेल को SSC Result यानी Goa Board 10th Result 2025 की घोषणा कर दी है। इन रिजल्ट को Goa Board 10th Result 2025 Website results.gbshsegoa.net पर जारी किया गया है। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या / रोल नंबर, जन्म तिथि डालकर Goa Board 10th Result 2025 Online कर सकेंगे। 1 से 21 मार्च तक आयोजित गोवा बोर्ड एसएससी परीक्षा 2025 के लिए कुल 18,838 छात्र उपस्थित हुए थे।

Goa Board 10th Result 2025 Declared

गोवा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 जारी

जारी सूचना के अनुसार, गोवा बोर्ड 10वीं परीक्षा में इस साल 95.35 फीसदी स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। बता दें कि गोवा बोर्ड एसएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है।

End of Feed