Ghaziabad School Closed: गाजियाबाद में बढ़ती तपिश और हीटवेव के चलते स्कूलों को बंद करने का आदेश, जिला प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

Ghaziabad School Closed: भीषण गर्मी और छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए गाजियाबाद जिलाधिकारी ने स्कूलों को बंद करने और 23 मई से गर्मी की छुट्टियों का ऐलान करने का निर्देश जारी किया है।

Ghaziabad School Closed: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित गादियाबाद इन दिनों भीषण गर्मी और जानलेवा हीटवेव की चपेट में है। मई के महीने में ही आसमान से बरसती आग और चिलचिलाती धूप ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दोपहर के समय तापमान रिकॉर्ड स्तर पर इतना ऊपर पहुंच गया है कि सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। तपती इस गर्मी का सबसे बुरा असर छोटे स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। डिहाइड्रेशन, उल्टी और चक्कर आने जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने के लिए गाजियाबाद जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का एक बड़ा और अहम फैसला लिया है।

Ghaziabad School Closed

Ghaziabad School Closed

सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश

भीषण गर्मी और 46 डिग्री तापमान देखते हुए गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदार ने पूरे गाजियाबाद जिले में 23 मई से सभी स्कूल बंद करने के निर्देश दे दिए हैं। यह फैसला भीषण गर्मी और बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए लिया गया है। जिलाधिकारी ने यह आदेश शुक्रवार यानी 22 मई को जारी किया है, जिसके अनुसार, जिले के सभी निजी और सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 23 मई से (Ghaziabad Summer Vacation) प्रभावी मानी जाएगी।

End of Feed