एजुकेशन

General Knowledge: भारत की किस नदी को कहते हैं 'दक्षिण की गंगा', कितनी है गहरी

Which River is Called Ardha Ganga: भारत में Ganga River सबसे प्रमुख नदी माना जाता है, हालांकि गंगा के बारे में तो लगभग हर कोई जानता है, लेकिन “अर्ध गंगा” के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है।

Image

भारत की किस नदी को कहते हैं 'दक्षिण की गंगा' (image - chat gpt)

Which River is Called Ardha Ganga: भारत को नदियों का देश कहा जाता है, जहां Ganga River सबसे प्रमुख और पवित्र नदी मानी जाती है। इसे देवी के रूप में पूजा जाता है और इसकी लंबाई लगभग 2525 किलोमीटर है। हालांकि गंगा के बारे में तो लगभग हर कोई जानता है, लेकिन “अर्ध गंगा” के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होती है। बता दें, अर्ध गंगा को 'दक्षिण की गंगा' भी कहा जाता है। (Which river is known as Ardh Ganga?) जानें किस नदी को इस नाम से जाना जाता है।

अर्ध गंगा किसे कहते हैं?, Ardh Ganga kise kahate hai

भारत में Kaveri River को “अर्ध गंगा” कहा जाता है। यह नदी दक्षिण भारत की सबसे महत्वपूर्ण नदियों में से एक है और धार्मिक व सांस्कृतिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखती है।

कावेरी नदी का उद्गम, Kaveri (Cauvery) River Origin

कावेरी नदी का उद्गम पश्चिमी घाट की ब्रह्मगिरी पहाड़ियों में स्थित तलकावेरी से होता है, जो कर्नाटक के कोडागु जिले में है। यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के लिए भी जाना जाता है।

General Knowledge Why is Kaveri called Dakshin Ganga

'दक्षिण की गंगा' (image - canva)

किन राज्यों से होकर गुजरती है?, Kaveri River flows through which states

यह नदी मुख्य रूप से कर्नाटक और तमिलनाडु राज्यों से होकर बहती है और अंत में बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है। तमिलनाडु में इसे जीवनरेखा के रूप में देखा जाता है।

कावेरी नदी के अन्य नाम और विशेषताएं, Ardha Ganga River Facts

कावेरी को “दक्षिण गंगा” या “दक्षिण की गंगा” भी कहा जाता है। प्राचीन समय में इसे तमिल भाषा में “पोन्नी” कहा जाता था, जिसका अर्थ “सोना” होता है।

लंबाई और महत्व, Kaveri (Cauvery) River Length

कावेरी नदी की कुल लंबाई लगभग 760 किलोमीटर है और यह भारत की प्रमुख नदियों में चौथे स्थान पर मानी जाती है। दक्षिण भारत में यह जल, खेती और जीवन का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।

कावेरी पर बने प्रसिद्ध बांध और जलप्रपात

कावेरी नदी पर कई प्रसिद्ध बांध बने हैं, जैसे कृष्णराज सागर, मेट्टूर डैम और काबिनी डैम। इसके अलावा कर्नाटक में स्थित शिवानासमुद्र जलप्रपात भारत के प्रमुख जलप्रपातों में से एक है। सबसे खास बात यह है कि “कल्लनई डैम” (अपर एनीकट) दुनिया के सबसे पुराने बांधों में से एक है, जिसे करीब 1800 साल पहले चोल शासक करिकालन ने बनवाया था।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article