GATE Response Sheet 2024 Released: GATE 2024 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (GATE Response Sheet) खबर है। भारतीय विज्ञान संस्थान ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा की रिस्पांस शीट जारी कर (GATE 2024 Response Sheet) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2024.issc.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। बता दें जीएटीई परीक्षा की आंसर की 21 फरवरी को जारी की जाएगी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को एक सो दो दिन का समय दिया जाएगा।
GATE Response Sheet 2024 Released: यहां डाउनलोड करें जीएटीई की रिस्पांस शीट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईआईएससी, बैंगलोर ने GOAPS पोर्टल पर रिस्पांस शीट जारी की है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी रिस्पांस शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
GATE Response Sheet 2024 Download
- सबसे पहले gate2024.issc.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर GATE Response Sheet 2024 Download लिंक पर क्लकि करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिस्पांस शीट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
