GATE Exam 2025 Mock Test: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 के लिए मॉक टेस्ट लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट:gate2025.iitr.ac पर लाइव हैं। मॉक टेस्ट में भाग लेने के लिए, उम्मीदवार बस संबंधित टेस्ट पेपर के नाम या उसके कोड पर क्लिक कर सकते हैं, जिससे मॉक टेस्ट एक नए टैब या विंडो में खुल जाएगा। कैंडिडेट्स अपनी परीक्षा की तैयारी मॉक टेस्ट से कर सकते हैं। आइए जानते हैं किन विषयों के लिए मॉक टेस्ट होंगे।
GATE एग्जाम के लिए मॉक टेस्ट
GATE Mock Test इन विषयों के लिए होंगे
- एयरोस्पेस इंजीनियरिंग
- कृषि इंजीनियरिंग
- वास्तुकला और योजना
- बायोमेडिकल इंजीनियरिंग
- जैव प्रौद्योगिकी
- सिविल इंजीनियरिंग
- केमिकल इंजीनियरिंग
- कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी
- रसायन विज्ञान
- डेटा विज्ञान
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंम्यूनिकेशन
ऊपर दिए विषयों के साथ 38 विभिन्न विषयों के लिए मॉक टेस्ट लिंक उपलब्ध कराए हैं। इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग, पारिस्थितिकी और विकास, जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग, भूविज्ञान और भूभौतिकी, इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग, गणित, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, खनन इंजीनियरिंग, धातुकर्म इंजीनियरिंग भी शामिल है।
इसके अलावा नौसेना वास्तुकला और समुद्री इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग, भौतिकी, उत्पादन और औद्योगिक इंजीनियरिंग , सांख्यिकी, कपड़ा इंजीनियरिंग और फाइबर विज्ञान, इंजीनियरिंग विज्ञान, साथ ही विभिन्न मानविकी और सामाजिक विज्ञान विषय जैसे अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भाषाविज्ञान, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र और जीवन विज्ञान के लिए मॉक टेस्ट होंगे।
कब होगी परीक्षा?
आईआईटी रूड़की द्वारा आयोजित GATE 2025 परीक्षा फरवरी 2025 में कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT) प्रारूप में आयोजित की जाएगी। मॉक टेस्ट उम्मीदवारों को GATE परीक्षा के प्रारूप और अनुभव के अनुकूल होने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। उम्मीदवार GATE 2025 के लिए एडमिट कार्ड जनवरी में जारी होने की उम्मीद कर सकते हैं, परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को होनी है।
