एजुकेशन

GATE 2027 Exam Date, Schedule: जारी हुआ गेट 2027 परीक्षा का शेड्यूल, इस डेट से करें रजिस्ट्रेशन

GATE 2027 Exam Date, Schedule: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास ने गेट 2027 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक यहां आवेदन के लिए 14 अगस्त 2026 से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

Image

GATE 2027 Exam Date, Schedule: यहां देखें गेट 2027 परीक्षा की तारीख और शेड्यूल

GATE 2027 Exam Date, Schedule: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 का शेड्यूल जारी कर (GATE 2027 Exam Date) दिया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक GATE 2027 परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 को आयोजित (GATE 2027 Exam Schedule) की जाएगी। परीक्षाएं सुबह और दोपहर, दो सत्रों में होंगी। यह परीक्षा IITs और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) मिलकर आयोजित करते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अगस्त के मध्य में शुरू होने की उम्मीद है।

बता दें IIT मद्रास के अनुसार, IIT मद्रास, शिक्षा मंत्रालय के तहत नेशनल कोऑर्डिनेशन बोर्ड-GATE की ओर से यह परीक्षा आयोजित कर रहा है। गेट 2027 परीक्षा में पांच साल बाद बदला हुआ सिलेबस, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन का बिल्कुल नया पेपर, और डिजीलॉकर इंटीग्रेशन व फेशियल ऑथेंटिकेशन के जरिए ज्यादा सख्त वेरिफिकेशन के उपाय शामिल हैं। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप स्टेप के जरिए परीक्षा का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

GATE 2027 Exam Schedule: ऐसे देखें गेट 2026 परीक्षा का शेड्यूल

  • सबसे पहले IIT Madras की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर GATE 2027 Exam Schedule लिंक पर क्लिक करें।
  • परीक्षा का शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

GATE 2027 Exam: गेट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

गेट 2027 परीक्षा के लिए आवेदन के लिए 14 अगस्त को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2026 है। वहीं सिटी अलॉटमेंट लिस्ट 4 जनवरी को जारी की जाएगी।

GATE Exam 2027 Result: कब जारी होगा गेट 2027 का रिजल्ट

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2027 का रिजल्ट 19 मार्च को जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article