GATE 2026 Registration Begins: आज से शुरू हुए ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग के लिए पंजीकरण, आवेदन शुल्क में की गई वृद्धि

GATE 2026 Registration Begins: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा 2025 के लिए आज 28 अगस्त से पंजीकरण शुरू हो गया है, इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - gate2026.iitg.ac.in से इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, जानें कितनी है आवेदन की फीस व आवेदन के ​लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

GATE 2026 Registration Begins Today: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी ने आज 28 अगस्त, 2025 से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - gate2026.iitg.ac.in से आवेदन कर सकते हैं, बता दें, इस साल आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी की गई है, अगर आप भी इस परीक्षा के लिए इच्छुक हैं, तो जानें पंजीकरण की क्या है अंतिम तिथि? कब होगी परीक्षा? व आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

GATE 2026 Registration Begins today

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग के लिए पंजीकरण शुरू

GATE 2026 Exam का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी को दो पालियों में किया जाएगा। पूर्वाह्न सत्र सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर का सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा।

End of Feed