GATE 2025 Result Date and Time: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग या GATE 2025 Result Date व GATE 2025 Result Time की घोषणा कर दी गई है। इन रिजल्ट को कल 19 मार्च को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट: gate2025.iitr.ac.in पर लॉगिन क्रेडेंशियल: नामांकन आईडी और पासवर्ड सबमिट करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
GATE 2025 परिणाम तिथि और समय (image - pixabay)
आयोजक संस्थान आईआईटी रुड़की ने 27 फरवरी को GATE 2025 की अस्थाई आंसर की जारी की थी, जिसके बाद लोगों को आपत्ति करने का मौका दिया गया, फिर 1 मार्च को आपत्ति विंडो बंद कर दी गई। अब रिजल्ट की बारी है जो कल 19 मार्च को जारी हो रहा है।
स्कोरकार्ड कब होगा जारी
GATE 2025 Information Brochure के अनुसार, GATE 2025 स्कोरकार्ड 28 मार्च से 31 मई, 2025 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे। ध्यान रहे, रिजल्ट देखने के लिए GATE 2025 Result Login करने की जरूरत होगी।
GATE Result 2025 Date and Time
GATE 2025 Result Out Time के लिए यहां देखें:-
जानें किस समय जारी होगा रिजल्ट
| इवेंट | तारीख और समय |
| GATE 2025 Result Date | 19-मार्च-25 |
| GATE 2025 Result Time | 11 AM (अनूमानित) |
GATE 2025 Result Link (कल शेयर किया जाएगा)
कब हुई थी परीक्षा
परीक्षा 1, 2, 15, 16 फरवरी, 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई थी - सुबह का सत्र सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर का सत्र दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित किया गया था।
प्रश्न तीन प्रकार के थे: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs), बहुचयनित प्रश्न (MSQs), और संख्यात्मक उत्तर प्रकार (NAT)।
