FSSAI Legal Officer Recruitment 2026: फूड सेफ्टी अथॉरिटी में बिना परीक्षा के डायरेक्ट नौकरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

FSSAI Legal Officer Recruitment 2026: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने लीगल कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sites.fssai.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

FSSAI Legal Officer Recruitment 2026: एफएसएसएआई में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने लीगल कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती (FSSAI Legal Officer Recruitment) निकाली है। खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिनी परीक्षा के डायरेक्ट वॉक इन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sites.fssai.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 22 अक्टूबर 2026 है। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की पोस्टिंग FSSAI नई दिल्ली हेडक्वार्टर किया जाएगा। यहां आप जान सकते हैं कि FSSAI लीग ऑफिसर के पदों पर कौन अप्लाई कर सकता है।

FSSAI Legal Officer Recruitment 2026

FSSAI Legal Officer Recruitment 2026: एफएसएसएआई में लीगल ऑफिसर के पदों पर बिना परीक्षा के डायरेक्ट नौकरी

FSSAI Legal Officer Recruitment 2026 Qualification: क्वालिफिकेशन

FSSAI के लीगल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में ग्रेजुएट होना चाहिए। ध्यान रहे यहां ओपन यूनिवर्सिटी या डिस्टेंस एजुकेशन मोड से प्राप्त की गई डिग्री मान्य नहीं है। इसके अलावा अभ्यर्थी की उम्र 58 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

End of Feed