जहां चार यार मिल जाए...तो हर एग्जाम हो आसान, 4 रूममेट ने एक साथ CAT Exam में गाड़ा झंडा

Four Friend Cracked CAT Exam 2024: टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली कैट 2024 परीक्षा का रिजल्ट हाल ही में जारी हुआ है। रिजल्ट जारी होने के बाद ही अहमदाबाद के Nirma University में पढ़ने वाले चार दोस्तों का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में आया है। इन चार दोस्तों ने कैट एग्जाम में शानदार रैंक लाकर एक साथ परीक्षा पास की है। आइए इन दोस्तों के बारे में जानते हैं।

Four Friend Cracked CAT Exam 2024: हाल ही में कैट परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी हुआ है। इस परीक्षा में 14 छात्रों को 100 परसेंटाइल प्राप्त हुआ है। रिजल्ट जारी होने के बाद ही अहमदाबाद के Nirma University में पढ़ने वाले चार दोस्तों का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में आया है। इन चार दोस्तों ने कैट एग्जाम में शानदार रैंक लाकर एक साथ परीक्षा पास की है।

CAT Toppers (1)

CAT Topper

निरमा यूनिवर्सिटी अहमदाबाद में पढ़ने वाले चार दोस्त ओम पोटदार, केविन थोमस, सोहम शुक्ला और अतंग कुलकर्णी ने एक साथ कैट एग्जाम क्रैक करके इतिहास रच दिया है। ये चारों कॉलेज के साथ-साथ हॉस्टल में भी साथ ही रहते हैं। इन चारों का रिजल्ट भी शानदार रहा है।

End of Feed