एजुकेशन

भारत में कहां-कहां हैं कच्चे तेल की रिफाइनरी, एक दिन में कितना ऑयल होता है तैयार

कच्चे तेल को सीधे इस्तेमाल करना नामुमकिन है इसलिये इसे भारत में कुछ रिफाइनरियों में तैयार किया जाता है। चलिये बात करते हैं भारत की कच्चे तेल की रिफाइनरियों के बारे में...

Image

Famous Oil refinaries in India

Major Oil refinaries of India: भारत अपनी तेल की जरूरतों को पूरा करने के लिए तेल खरीदने पर ही निर्भर है। हालांकि विदेशों से कच्चा तेल लेकर इसे भारत की अलग-अलग तेल रिफाइनरियों में रिफाइन किया जाता है। यहां पर कच्चे तेल से लेकर पेट्रोल, डीजल और तेल से जुड़ी कई प्रोडक्ट्स तैयार किये जाते हैं। चलिये बात करते हैं कि भारत के किन-किन शहरों में तेल रिफाइनरियां मौजूद हैं।

भारत में कुल कितनी तेल रिफाइनरियां ?

वर्तमान में हमारे देश में कुल 23 तेल रिफाइनरियां काम कर रही हैं। इनमें से 18 सार्वजनिक क्षेत्र की हैं और 3 निजी क्षेत्र की। साथ ही 2 संयुक्त उद्यम के रूप में कार्यरत हैं। भारत की सबसे पहली तेल रिफाइनरी कीबात करें तो ये है असम के तिनसुकिया जिले में स्थित डिगबोई रिफाइनरी, जो भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया की सबसे पहली तेल रिफाइनरी है। (Bharat ki sabse badi oil refinary)

कैसे तेल को किया जाता है रिफाइन ?

विदेशों से बड़े-बड़े जहाजों के जरिये कच्चे तेल को भारत (Famous Oil refinaries in India) पहुंचाया जाता है। इसके बाद इसे सबसे पहले समुद्री तटों पर बने बड़े टैंकों में जमा किया जाता है। यहां पर इसे पाइपलाइन के जरिये देश की बड़ी रिफाइनरियों में पहुंचाया जाता है। भारत की बड़ी रिफाइनरियां जामनगर, मथुरा और पानीपत शहरों में हैं।

कच्चे तेल को सीधे इस्तेमाल करना नामुमकिन है क्योंकि इसमें सल्फर, नाइट्रोजन और कई सारी अशुद्धियां होती हैं। साथ ही ये इंजन और वातावरण दोनों के लिए ही जहर से कम नहीं होती हैं। ऐसे में इन रिफाइनरियों में कच्चे तेल को साफ किया जाता है। इस पूरे प्रोसेस को फ्रैक्शनल डिस्टिलेशन कहते हैं। वर्ल्डोमीटर के साल 2025 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में रोजाना 952,481 बैरल कच्चे तेल का उत्पादन होता है। वहीं देश का कुल ऑइल रिजर्व 4,980,857,000 बैरल है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article