BAY, GULF और Strait में क्या फर्क है, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच पता होना चाहिए ये अंतर

BAY, GULF and Strait Difference : पृ्थ्वी का लगभग 71 प्रतिशत हिस्सा पानी से घिरा हुआ है। अकसर हम Bay (खाड़ी), Gulf (गल्फ) और Strait (जलडमरूमध्य) जैसे शब्दों को सुनते हैं। ईरान और अमेरिका के बीच चल रही तनातनी में भी इन शब्दों का कई बार जिक्र हुआ है। ऐसे में आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में इस तरह के सवाल आ सकते हैं। इस स्थिति में छात्रों को जरूर पता होना चाहिए कि इन तीनों के बीच में फर्क क्या है। ऐसे में चलिये जानते हैं कि इन तीनों में क्या फर्क है...

Authored by: कुसुम भट्टUpdated Apr 8 2026, 09:55 IST
क्या होता है BAY ? Image Credit : Twitter01 / 06

क्या होता है BAY ?

Bay की बात करें तो इसका कुछ ही हिस्सा यानी आंशिक रूप से ये जमीन से जुड़ा होता है और इसका ज्यादातर हिस्सा समंदर से जुड़ा होता है। वहीं दूसरी तरफ बे इतना ज्यादा गहरा नहीं होता है क्योंकि इसका मुहाना गल्फ की तरह नहीं बल्कि खुला हुआ होता है। यहां पर पानी आमतौर पर काफी शांत होता है।

Strait किसे कहते हैं ? Image Credit : Twitter02 / 06

Strait किसे कहते हैं ?

Strait को हिंदी में जलडमरूमध्य कहते हैं। ये दो बड़े जल निकायों यानी कि समुद्र या फिर महासागर को जोड़ने का काम करती है। ये जमीन के दो टुकड़ों के बीच में होता है। ये बहुत ही संकरा जलमार्ग होता है जो दो बड़े जल क्षेत्रों को जोड़ता है। इसके दोनों तरफ जमीन होती है।

GULF का क्या मतलब है ? Image Credit : Twitter03 / 06

GULF का क्या मतलब है ?

गल्फ की बात करें तो इसका ज्यादातर हिस्सा जमीन से घिरा हुआ होता है। यहां का ज्यादातर हिस्सा तीन तरफ से जमीन से घिरा होता है जबकि एक साइड से ये समंदर से जुड़ा होता है। गल्फ काफी गहरा होता है।

Bay, Gulf और Strait का मतलबImage Credit : Twitter04 / 06

Bay, Gulf और Strait का मतलब

Bay, Gulf और Strait पानी के अलग-अलग भौगोलिक रूप हैं। bay की भौगोलिक स्थिति को बंगाल की खाड़ी से समझा जा सकता है। वहीं Strait को होमुर्ज से समझा जा सकता है।

तीनों के बीच मुख्य अंतरImage Credit : Twitter05 / 06

तीनों के बीच मुख्य अंतर

इनके बीच बनावट का मुख्य अंतर होता है। ये दो जल क्षेत्रों को जोड़ने का काम करते हैं। Bay और gulf समुद्र के दो हिस्से होते हैं, जो आकार और गहराई के चलते एक दूसरे से अलग हैं। वहीं Strait एक रास्ता या फिर पैसेज होता है, जो दो जल क्षेत्रों को जोड़ने का काम करता है।

एग्जाम के लिए जरूरी ये सवाल06 / 06

एग्जाम के लिए जरूरी ये सवाल

ईरान के साथ अमेरिका और इजराइल के युद्ध की स्थिति में बार बार Strait of Hormuz का नाम भी बार-बार चर्चा में आया क्योंकि ये दुनिया के सबसे अहम समुद्री तेल मार्गों में से एक है। कई बार इस तरह के सवाल परीक्षा में भी पूछ लिये जाते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!