समुद्री ताकत का बाहुबली है 'INS विक्रांत', 20,000 करोड़ में तैयार हुआ 43,000 टन वजनी विमानवाहक पोत

What is INS Vikrant: INS विक्रांत भारत की सबसे बड़ी और जटिल युद्धपोत परियोजनाओं में से एक है, जिसे कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने डिजाइन किया और बनाया है। आईएनएस विक्रांत आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया एक बड़ा प्रतीक है। हाल ही में देश की समुद्री ताकत का ये कवच फिर चर्चा में आया, जब दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना के जवानों के साथ मिलकर इसपर ये पावन त्योहार मनाया।

INS विक्रांत... भारत की नौसेना की ताकत में जुड़ा एक नया अध्याय, 43 हजार टन वजनी युद्धपोत है। पूरी तरह से भारत में बना है। और देश की समुद्री सीमाओं का अभेद कवच बन चुका है। INS विक्रांत भारतीय नौसेना का पहला स्वदेशी रूप से निर्मित विमानवाहक पोत है। विक्रांत के नाम ही नहीं बल्कि इसके काम में भी दम है। ये भारत की सबसे बड़ी और जटिल युद्धपोत परियोजनाओं में से एक है, जिसे कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने डिजाइन किया और बनाया है। आईएएन विक्रांत आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया एक बड़ा प्रतीक है। हाल ही में देश की समुद्री ताकत का ये कवच फिर चर्चा में आया, जब दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना के जवानों के साथ मिलकर इसपर ये पावन त्योहार मनाया।

भारत की समुद्री ताकत का सबूत INS VIKRANT

INS VIKRANT

पीएम ने नौसेना के वीर जवानों संग INS Vikrant पर मनाई दिवाली

प्रधानमंत्री मोदी का आईएएन विक्रांत पर देश के वीर जवानों के साथ दिवाली को सेलिब्रेट करने का ये पल इस बात का गवाह है कि जहाज मात्र लोहे का ही ढांचा नहीं है बल्कि सशस्त्र सेनाओं की सांस लेती हुई शक्ति है। पूरी तरह से भारत में बना आईएनएस विक्रांत देश की बढ़ती हुई तकनीकी क्षमता और इंटरनेशनल स्तर पर भारत की बढ़ती समुद्री ताकत का सबसे बड़ा सबूत है। चलिये समझते हैं कि आईएनएस विक्रांत का मतलब क्या है।

End of Feed