EMRS Teaching, Non Teaching Staff Result 2026 Out: ईएमआरएस टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (EMRS Teaching Staff Result) खबर है। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय ने टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
EMRS Teaching, Non Teaching Staff Result 2026: ऐसे चेक करें ईएमआरएस टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती परीक्षा का रिजल्ट
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 7267 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें टीजीटी के लिए 3962 पद, पीजीटी के लिए कुल 1460 पद, प्रिंसिपल के लिए 225 पद, हॉस्टल वार्डन के लिए 635 पद, एसए के लिए कुल 228 पद और लैब अटेंडेंट के लिए कुल 146 पद शामिल हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आप जान सकते हैं रिजल्ट कैसे चेक करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: शिक्षक दिवस पर अब तक का सबसे दमदार भाषण, जानें 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे
EMRS Teaching, Non Teaching Staff Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले EMRS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर EMRS Teaching, Non Teaching Staff 2 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कृष्ण जन्माष्टमी पर ऐसे बनाएं बाल कृष्ण की सुंदर ड्रॉइंग, देखकर हर कोई करेगा तारीफ
EMRS Teaching Staff Result: यहां दी गई जानकारी को जांच लें
ध्यान रहे ईएमआरएस 2 का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए रोल नंबर, नाम, माता पिता का नाम व परीक्षा में प्राप्त अकों को अच्छे से चेक कर लें।
