EIL Recruitment 2026: बेरोजगारी के दौर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने इंजीनियर ग्रेड 2, ग्रेड 3 और ग्रेड 4 समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 109 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां चयनित अभ्यर्थी नाइजीरिया और इथियोपिया में डंगोटे फर्टिलाइजर प्रोजेक्ट्स के कंस्ट्रक्शन डिवीजन में काम करेंगे। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 19 अक्टूबर 2026 को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 2 नवंबर 2026 है।
EIL Recruitment 2026: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड इंजीनियर ग्रेड 2, 3 और 4 के पदों पर वैकेंसी
वॉक इन इंटरव्यू के जरिए सेलेक्शन
खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना परीक्षा के डायरेक्ट वॉक इन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। यहां आप ईआईएल के इन पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
EIL Recruitment 2026 Qualification: कौन कर सकता है अप्लाई
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के एसोसिएड इंजीनियर ग्रेड 2, ग्रेड 3 और ग्रेड 4 के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल, मेकेनिकल, वेल्डिंग, एनडीटी, इलेक्ट्रिकल या इंस्ट्रूमेंटेशन से BE/B.Tech होना चाहिए। एसोसिएट ऑफिसर ग्रेड 2 के लिए उम्मीदवार आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस से ग्रेजुएट होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
EIL Recruitment 2026 Age Limit: आयु सीमा
यहां एज लिमिट की बात करें तो पदानुसार अलग अलग एज लिमिट निर्धारित की गई है। एसोसिएड इंजीनियर ग्रेड 2 के लिए अधिकतम आयु 37 साल, एसोसिएड इंजीनियर ग्रेड 3 के लिए 41 वर्ष, एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड 4 के लिए 45 साल, एसोसिएट ऑफिसर ग्रेड 2 के लिए 37 वर्ष निर्धारित है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
EIL Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें EIL इंजीनियर्स के लिए आवेदन
- EIL की आधिकारिक वेबसाइट engineersindia.com पर जाएं।
- आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- अंकों का प्रतिशत भरते समय दशमलव के बाद की संख्या को हटाकर नीचे की पूरी संख्या लिखें।
- अब अपने सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- फिर एप्लीकेशन फीस जमा कर सबमिट पर क्लिक करें।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म सेव कर लें।
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के इन पदों पर आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
