Education News in Hindi: यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, अब गणित में आसानी से हो सकते हैं निपुण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2023, 01:43 PM IST

Education News in Hindi: उत्तर प्रदेश के नौनिहालों की नींव मजबूत करने लिए सरकार उच्च प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश से पहले बच्चों को भाषा और गणित जैसे विषयों में निपुण बनाने का प्रयास कर रही है।

Education News in Hindi: उत्तर प्रदेश के नौनिहालों की नींव मजबूत करने लिए सरकार उच्च प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश से पहले बच्चों को भाषा और गणित जैसे विषयों में निपुण बनाने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में चौथी और पांचवीं कक्षा के बच्चों को भाषा और गणित विषयों में दक्ष बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

IAF Agniveer Bharti 2023

यूपी के छात्र होंगे गणित में निपुण (image - canva)

कक्षा चार और कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं को भाषा और गणित विषयों में दक्ष बनाने के लिए राज्य परियोजना की तरफ से तैयार कराई गई निर्देशिका के अनुरूप कक्षाओं में शिक्षण कार्य कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं, प्रथम एजूकेशन फाउंडेशन के द्वारा परिषदीय विद्यालयों के कक्षा चार और पांच में शिक्षण कार्य कर रहे दो-दो शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इन शिक्षकों पर कक्षा चार और कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं को दोनों विषयों में दक्ष करने की जिम्मेदारी है।

End of Feed