UP के 33 जिलों के माध्यमिक स्कूलों में 100% ऑनलाइन अटेंडेंस अनिवार्य, पढ़ें पूरी खबर

UP School News Today In Hindi: यूपी बोर्ड ने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि सभी माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों, शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की रोजाना 100 प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित किया जाए।

UP School News Today In Hindi: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के 33 जिलों में स्कूलों की ऑनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि सभी माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों, शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की रोजाना 100 प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए जिलों को छह दिन की समय सीमा दी गई है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित माध्यमिक स्कूलों में ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज करना जरूरी है। स्कूलों को इसके लिए निर्धारित वेब पोर्टल या मोबाइल एप्लिकेशन का नियमित इस्तेमाल करना होगा।

UP School News in Hindi

UP के 33 जिलों के माध्यमिक स्कूलों में 100% ऑनलाइन अटेंडेंस अनिवार्य

यह कदम उन जिलों में ऑनलाइन उपस्थिति की बेहद कम स्थिति सामने आने के बाद उठाया गया है, जहां स्कूल बोर्ड के निर्देशों के मुताबिक अटेंडेंस दर्ज नहीं कर रहे थे।

End of Feed