ECIL Apprentice Recruitment 2026: आईटीआई कर नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (ECIL Apprentice Recruitment) खुशखबरी है। भारत सरकार की पीएसयू कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ट्रेड, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, फिटर, टर्नर और वेल्डर समेत कई पदों पर कुल 300 से ज्यादा पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ecil.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 11 अक्टूबर 2026 है। यहां आप ईआईसीएल अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
ECIL Apprentice Recruitment 2026: ईसीआईएल अप्रेंटिस के पदों पर निकली वैकेंसी
ECIL Apprentice Recruitment 2026: किस ट्रेड में कितनी सीटें
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के इस भर्ती प्रक्रया के जरिए कुल 310 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें फिटर के लिए सबसे ज्यादा 87, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के 86, इलेक्ट्रिशियन के 50, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के 41, वेल्डर के 16, टर्नर के लिए 8 सीटें और रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग मैकेनिक के लिए कुल 5 सीटें आरक्षित की गई हैं।
ईआईसीएल अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होना जरूरी है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु 28 साल और अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) उम्मीदवारों के लिए 30 साल निर्धारित की गई है।
ECIL Apprentice Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ECIL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर ECIL Apprentice Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद Application Form पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
ECIL Apprentice Selection Process: ऐसे होगा सेलेक्शन
खास बात यह है कि ईसीआईएल के अप्रेंटिस के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना परीक्षा के डायरेक्ट आईटीआई के मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसी के आधार पर शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की जाएगी। लिस्ट में नाम आने वाले अभ्यर्थिओं को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन हैदराबाद में कॉर्पोरेट लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर यानी सीएलडीसी में होगा।
