ग्रेजुएट और डिप्लोमा वालों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन में नौकरी, हर महीने इतने हजार का स्टाइपेंड

ECIL Apprentice Recruitment 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने अपने यहां पर अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 200 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ecil.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

ECIL Apprentice Recruitment 2026: ग्रेजुएट या डिप्लोमा के बाद नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (ECIL Apprentice Recruitment 2026) खबर है। इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने अपने यहां पर अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 200 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवदेन के लिए 24 नवंबर 2026 को लिंक एक्टिव किया गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 13 दिसंबर 2026 है। डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए 17 से 19 दिसंबर 2026 का समय दिया जाएगा। यहां आप ईसीआईएल अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

ECIL Apprentice Recruitment 2026

ECIL Apprentice Recruitment 2026: ईसीआईएल अप्रेंटिस के 200 पदों पर निकली वैकेंसी (PC: ऑफिशियल वेबसाइट)

ECIL Apprentice Recruitment 2026: आवेदन से संबंधित जरूरी जानकारी

  • आवेदन की शुरुआत - 24 नवंबर 2026
  • आवेदन की आखिरी तारीख - 13 दिसंबर 2026
  • डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन डेट - 17 से 19 दिसंबर 2026
  • मेरिट लिस्ट/रिजल्ट - 23 दिसंबर 2026
  • अप्रेंटिस ट्रेनिंग की शुरुआत - 1 जनवरी 2027

ECIL Apprentice Recruitment 2026 Qualification: शैक्षणिक योग्यता

ईसाआईएल अप्रेंटिस के क्वालिफिकेशन की बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से BE / B.Tech में ग्रेजुएट या डिप्लोमा होना चाहिए या फिर 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना जरूरी है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु निर्धारित नहीं की गई है। जबकि अधिकतम आयु 25 साल होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

ECIL Apprentice Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ecil.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर ECIL Apprentice Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

ECIL Apprentice Application Fees: ईसीआईएल अप्रेंटिस के लिए आवेदन शुल्क

ईसीआईएल अप्रेंटिस के आवेदन शुल्क की बात करें तो यहां अनारक्षित वर्ग (General Category)/ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के लिए किसी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

End Article
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते है...

End of Feed