DUSU 2026: छात्र राजनीति के सबसे बड़े चुनाव का शेड्यूल जारी, 18 सितंबर को होगा मतदान जानें कब आएगा रिजल्ट

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में छात्र राजनीति का सबसे बड़ा चुनाव यानी दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) Election 2026 की तारीख तय हो गई है। इस बार 18 सितंबर को वोटिंग होगी, जबकि वोटो की गिनती 19 सितंबर को की जाएगी।

DUSU, Delhi University Election 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में छात्र राजनीति का सबसे बड़ा चुनाव यानी दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) Election 2026 की तारीख तय हो गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार इस बार DUSU चुनाव के लिए 18 सितंबर 2026 को वोटिंग होगी, जबकि वोटों की गिनती 19 सितंबर को की जाएगी। चुनाव में हिस्सा लेने वाले छात्रों के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी तय कर दी गई है। उम्मीदवार 10 सितंबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। DUSU Elections के लिए नामांकन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 10 सितंबर 2026 है। उम्मीदवारों को उस दिन दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र के साथ 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट और जरूरी शपथपत्र जमा करना होगा।

DUSU 2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन 2026 (Image - ChatGPT)

नामांकन पत्रों की जांच उसी दिन दोपहर 3:15 बजे से शुरू होगी। जांच पूरी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।

End of Feed