DUSU Election 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में वोटिंग आज, ABVP और NSUI में कांटे की टक्कर, जानें कौन कौन मैदान में

DUSU Election 2025: दिल्ली विश्विद्यालय छात्र संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन छात्रों के बीच कांटे की टक्कर है। इन तीनों में 2 छात्राएं हैं। साथ ही सेक्रेटरी और ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए भी अलग-अलग उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। चलिये जानते हैं क्यों है अध्यक्ष पद का चुनाव खास और कौन-कौन से कैंडिडेट्स मैदान में उतरे हैं...

DUSU Election 2025: 17 सितंबर को दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है। आज यानी 18 सितंबर को वोटिंग शुरू हो चुकी है और इसके बाद 19 सितंबर को होने वाली मतगणना पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। डुसू पैनल (DUSU Panel) के चार पदों के लिए 21 प्रत्याशी आमने-सामने हैं। इन 21 में से सिर्फ सात ही छात्राएं चुनावी मैदान में उतरी हैं। वैसे तो इस बार ओवरऑल चुनाव बेहद खास है मगर प्रेजिडेंट पोस्ट की लड़ाई पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं क्योंकि तीन बड़े छात्र संगठनों ने अपने मजबूत प्रत्याशियों को इस बार मैदान में उतारा है। ऐसे में सबसे ज्यादा चर्चा अध्यक्ष पद को लेकर है।

DUSU Elections 2025

DUSU Elections 2025

DU Election: अध्यक्ष पद के मजबूत उम्मीदवार

इस बार अध्यक्ष पद के लिए मैदान में NSUI की ओर से जोसलीन नंदिता चौधरी, ABVP (RSS समर्थित) की तरफ से आर्यन मान और SFI-AISA की तरफ से अंजलि चुनावी मैदान में उतरे हैं। खास बात ये है कि इस बार दो महिला प्रत्याशी अक्ष्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं और ऐसे में इस चुनाव में महिला सशक्तिकरण की साफ और मजबूत झलक देखने को मिल रही है। ऐसे में ये देखना और भी दिलचस्प हो जाता है कि छात्र किसे अपना समर्थन देते हैं।

End of Feed