Dussehra School Holiday 2024: असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व दशहरा इस बार कब मनाया जाएगा। दशहरे के अवसर पर शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहता है। जानें इस बार दशहरा कब है और स्कूलों में छुट्टी कब होगी। बता दें कि दशहरा के अवसर पर भारत में सरकारी छुट्टी होती है। दशहरा पर नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। यह त्योहार देशभर में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में कई जगहों पर दो से तीन दिन तक का अवकाश भी हो सकता है।
Dussehra School Holiday
Dussehra 2024 Date: 12 या 13 अक्टूबर किस दिन मनाया जाएगा दशहरा
दशहरा पर्व आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। ये तिथि इस बार 12 और 13 अक्टूबर दोनों ही दिन पड़ रही है। ऐसे में दशहरा किस दिन मनाया जाएगा इसको लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। जानकारों की मानें तो इस साल दशहरा पर्व 12 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। ऐसे में स्कूलों में 12 अक्टूबर शनिवार को अवकाश रहेगा।
Dussehra School Closed 2024: कब होगी अगली छुट्टी
दशहरा के बाद स्कूलों में अगली छुट्टी महर्षि वाल्मिकी जयंती पर होगी। महर्षि वाल्मीकि के द्वारा ही हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण महाकाव्य रामायण की रचना की गई थी। इस साल यह खास दिन 17 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ऐसे में इस दिन कई स्कूल छुट्टी की घोषणा कर सकते हैं। छात्रों और उनके अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि छुट्टी को लेकर एक बार स्कूलों में जरूर संपर्क कर लें। अक्टूबर के अंत के साथ दीवाली की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। इस साल दीपावाली 31 अक्टूबर को पड़ रही है और इस शुभ त्योहार को मनाने के लिए स्कूल बंद रहेंगे। ध्यान रहे कि स्कूलों में त्योहारों पर छुट्टियां तो जरूर होती हैं लेकिन हर राज्य में इसकी तारीखें अलग-अलग भी हो सकती है।
