Dussehra Essay, Quotes In Hindi 2024 (दशहरा पर निबंध 2024): दशहरा में अब गिनती के दिन बाकी हैं। हिंदू धर्म में दशहरा के पावन पर्व का विशेष का महत्व है। हिंदू पंचांग के अनसार दशहरा का पर्व आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया (Dussehra Essay In Hindi) जाता है। इस बार दशहरा 12 अक्टूबर 2024, शनिवार को है। मान्यता है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने आश्विन प्रतिपदा से नवमी तिथि तक देवी भगवती की उपासना की थी और दशमी के दिन लंकापति रावण का वध कर तीनों लोक को राक्षसों से मुक्त (Dussehra Par Nibandh) किया था। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन के बाद से प्रत्येक वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पावन पर्व मनाया जाता है।
Dussehra Essay, Quotes In Hindi: दशहरा पर कुछ इस तरह लिखें निबंध
Dussehra Essay In Hindi
दशहरा को भारतवर्ष में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया जाता है। वहीं इस दौरान होने वाली परीक्षा व क्लास टेस्ट में अक्सर दशहरा पर निबंध लिखने के लिए आ जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए दशहरा पर निबंध, कोट्स लेकर आए हैं। इस तरह निबंध लिखकर आप शत प्रतिशत मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं।Dussehra Essay In Hindi: दशहरा पर ऐसे लिखें निबंध
यदि आप चाहते हैं कि आपका निबंध पढ़ने वाले की आंखें पन्ने से हटने का नाम ना लें तो अपने निबंध की शुरुआत किसी शानदार कोट्स के साथ करें। साथ ही ध्यान रहे निबंध में किसी भाषा को लेकर किसी प्रकार की कोई श्रुटि नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा सेंटेंस फ्रेमिंग का विशेष ध्यान रखें। आप चाहें तो इस कोट्स के साथ दशहरा पर निबंध की शुरुआत कर सकते हैं।Dussehra Quotes In hindi: दशहरा पर कोट्स
- अधर्म पर धर्म की जीत का प्रमाण है,कथा ये श्री राम की बहुत ही महान है।
- हृदय में धारण करें प्रभु श्री राम का नाम,अपने भीतर के रावण का करें सर्वनाश
