DU के जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज में सांस्कृतिक उत्सव का आगाज, छात्रों ने किया कला का प्रदर्शन

दिल्ली विश्वविद्यालय के जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (जेडीएमसी) में 31 जनवरी 2024 को सिम्फनी' 24 के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लिया। इस मौके पर डिबेट, स्टैंड-अप कॉमेडी, शास्त्रीय नृत्य, कविता-पाठ, फोटोग्राफी जैसी विद्याओं में 25 से ज्यादा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 31 जनवरी से 2 फरवरी तक होगा।

दिल्ली विश्वविद्यालय के जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (जेडीएमसी) में 31 जनवरी 2024 को सिम्फनी' 24 के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लिया। इस मौके पर अभिनय, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक, नृत्य, संगीत और कविता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग कॉलेजों से आए छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस वर्ष की थीम, ‘उदय-अवेकन द लाइट विदिन’ है। प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना और कोरियोग्राफर, विदुषी रानी खानम, संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित सुमन कुमार और दिल्ली विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर रूपम कपूर ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Janki devi memorial college Fest

Janki devi memorial college Fest

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि विदुषी रानी खानम ने कहा, “इस कार्यक्रम की थीम, 'उदय - भीतर की रोशनी जगाएं', युवाओं को उज्जवल भविष्य के लिए अपने भीतर की भावना को प्रज्ज्वलित करने की आवश्यकता पर जोर देती है। हमारे लिए प्रेरित रहना और अपने सपनों और लक्ष्यों का पीछा करना जारी रखना आवश्यक है। मुझे यह देखकर सचमुच खुशी हो रही है कि जेडीएमसी के छात्र कला, विशेषकर शास्त्रीय कला के क्षेत्र में खास पहचान और जगह रखते हैं। यह एक सर्वांगीण और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शैक्षिक वातावरण को बढ़ावा देने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

End of Feed