DU UG Admission 2025: 72,000 से अधिक छात्रों ने आवंटित सीट स्वीकार कीं, 22 जुलाई तक सत्यापन का मौका

DU UG Admission 2025 Update: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की स्नातक सीट आवंटन प्रक्रिया के पहले दौर में 72,659 विद्यार्थियों ने आवंटित सीट स्वीकार कर ली है। अभ्यर्थियों के लिए सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई शाम चार बजकर 59 मिनट है, जिसके बाद 22 जुलाई तक कॉलेज स्तर पर सत्यापन और अनुमोदन होगा।

DU UG Admission 2025 News: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की स्नातक सीट आवंटन प्रक्रिया के पहले दौर में 72,659 विद्यार्थियों ने आवंटित सीट स्वीकार कर ली है। अभ्यर्थियों के लिए सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई शाम चार बजकर 59 मिनट है, जिसके बाद 22 जुलाई तक कॉलेज स्तर पर सत्यापन और अनुमोदन होगा। बता दें, सीट आवंटन के दूसरे दौर की घोषणा 28 जुलाई को शाम पांच बजे की जाएगी।

DU UG Admission 2025

(image - canva)

ये आंकड़े रविवार शाम पांच बजे ‘साझा सीट आवंटन प्रणाली-स्नातक’ (सीएसएएस-यूजी) की पहली सूची जारी होने के बाद रविवार रात नौ बजकर 40 मिनट तक पहले दौर के दाखिले की वास्तविक स्थिति दर्शाते हैं।

End of Feed