DU SOL Admission 2026: डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में एडमिशन का आखिरी मौका, लास्ट डेट से पहले करें आवेदन

DU SOL Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया करीब आ गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और समय रहते रजिस्टर कर एप्लीकेशन सबमिट करें।

DU SOL Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए अपने विभिन्न अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) प्रोग्राम में एडमिशन की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार BA, BCom, BBA, BMS और BLISc जैसे स्नातक या MA, MCom, MBA व MLISc जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला लेना चाहते हैं, वे DU SOL की आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दूरस्थ शिक्षा (Distance Education) के माध्यम से अपनी पढ़ाई पूरी करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।

DU SOL Admission 2026

DU SOL Admission 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

DU SOL Admissions 2026 मुख्य विवरण

संस्थान का नामस्कूल ऑफ ओपन लर्निंग, दिल्ली विश्वविद्यालय (DU SOL)
सत्र (Academic Session)2026-27
ऑफर किए जाने वाले कोर्सUG (B.A., B.Com, BBA आदि) और PG (M.A., M.Com, MBA आदि)
एडमिशन का आधार (UG)कक्षा 12वीं के मार्क्स पर आधारित (CUET की आवश्यकता नहीं) |
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटsol.du.ac.in

End of Feed