DU PG Admission 2026: डीयू पीजी एडमिशन की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट इस दिन होगा जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी से पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए CSAS फॉर्म में सुधार के लिए विंडो खोल दी गई है। साथ ही डीयू ने सीट अलॉटमेंट का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) कोर्स में एडमिशन लेने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। डीयू पीजी कोर्स में प्रवेश की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जल्द जारी कर सकता है, लेकिन उससे पहले उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया जाएगा। जी हां, यूनिवर्सिटी ने अपने 'कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम' (CSAS PG) पोर्टल पर आवेदन फॉर्म में सुधार करने यानी करेक्शन विंडो की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन छात्रों से रजिस्ट्रेशन के दौरान कोई चूक हो गई थी, वे अब अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी ने एडमिशन के पहले और दूसरे राउंड का पूरा टाइम टेबल भी जारी कर दिया है।

DU PG Admission 2026

DU PG Admission 2026 (Photo - AI)

कब तक कर पाएंगे फॉर्म में सुधार?

डीयू द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, फॉर्म करेक्शन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिन उम्मीदवारों को अपने आवेदन में बदलाव करना है, वह 11 जून 2026 की शाम 4:59 बजे तक पोर्टल पर जाकर सुधार कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी प्रकार के बदलाव पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए छात्रों को सलाह है कि वह समय रहते प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि दोबारा यह मौका नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी ने छात्रों को विशेष रूप से सलाह दी है कि वे अपने नाम, मार्क्स, कैटेगरी और शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच ध्यान से करें, क्योंकि इसी डेटा के आधार पर मेरिट और सीट अलॉटमेंट तय किया जाएगा।

End of Feed