DU North Campus: छात्राओं की सुरक्षा को लेकर CM रेखा गुप्ता का बड़ा निर्देश, बढ़ेंगी स्ट्रीट लाइट और CCTV कैमरे

DU North Campus Safety: दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए हैं।

DU North Campus Safety: दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को नॉर्थ कैंपस का दौरा कर सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आर्ट्स फैकल्टी के बाहर छात्राओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। नॉर्थ कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए उन इलाकों में अतिरिक्त CCTV कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं, जहां अभी निगरानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। अधिकारियों को मौजूदा CCTV सिस्टम में मौजूद कवरेज गैप को भी दूर करने को कहा गया है।

डीयू में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर CM रेखा गुप्ता का बड़ा निर्देश

डीयू में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर CM रेखा गुप्ता का बड़ा निर्देश

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को कैंपस के उन हिस्सों की पहचान कर वहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, जहां अंधेरा रहता है। इसके साथ ही जरूरत वाले स्थानों पर अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट लगाने को कहा गया है। सुरक्षा के लिहाज से कैंपस में मौजूद डार्क स्पॉट को खत्म करने पर भी जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि कैंपस की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान अधिकारियों ने कैंपस में लगे कैमरों की स्थिति और उनकी कवरेज को लेकर जानकारी दी। सुरक्षा के लिहाज से ऐसे स्थानों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं, जहां छात्रों की आवाजाही अधिक रहती है या जो अपेक्षाकृत सुनसान हैं।

End of Feed