DRDO TBRL Internship 2026: डीआरडीओ में पेड इंटर्नशिप का मौका, 10 ब्रांचों के लिए कर सकते हैं आवेदन, सैलरी 30000 प्रतिमाह

DRDO TBRL Internship Recruitment 2026: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने टर्मिनल बैलेस्टिक रिसर्च लैबोरेट्री के लिए (TBRL) इंटर्न की वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन जैसी 10 ब्रांचों में इंटर्नशिप की भर्ती की जाएगी।

DRDO TBRL Internship Recruitment 2026: यदि आप भी अभी कॉलेज में हैं लेकिन डीआरडीओ में इंटर्नशिप करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की (DRDO TBRL Internship Recruitment)खबर है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने टर्मिनल बैलेस्टिक रिसर्च लैबोरेट्री के लिए (TBRL) इंटर्न की वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन जैसी 10 ब्रांचों में इंटर्नशिप की भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

DRDO TBRL Paid Internship 2026

DRDO TBRL Paid Internship 2026: डीआरडीओ पेड इंटर्नशिप के लिए कर सकते हैं अप्लाई

डीआरडीओ इंटर्नशिप के लिए सेलेक्शन प्रोसेस

बता दें इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता और मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा प्रोजेक्ट या असाइनमेंट के लिए उनकी उपयुक्तता और अन्य जरूरी मानकों को भी देखा जाएगा। आवेदन मिलने के बाद उम्मीदवारों की जांच की जाएगी और योग्य अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयन में आखिरी सेमेस्टर या वर्ष तक के कुल अंक, CGPA और उम्मीदवार की प्रोफाइल को ध्यान में रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन या फोन के जरिए इंटरव्यू भी लिया जा सकता है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच भी की जाएगी। वहीं अगर दो उम्मीदवारों के अंक बराबर होते हैं, तो उनकी जन्मतिथि के आधार पर फैसला लिया जाएगा। ऐसी स्थिति में उम्र में बड़े उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।

End of Feed