DRDO Scientist Recruitment 2026: डीआरडीओ वैज्ञानिक भर्ती, सैलरी 1.25 लाख रुपये तक, जानें योग्यता, आयु और आवेदन की प्रक्रिया

DRDO Scientist Recruitment 2026: डीआरडीओ ने एक्सपीरियंस प्रोफेशनल्स के लिए साइंटिस्ट सी, डी और ई पदों पर 33 रिक्तियों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:DRDO Scientist Recruitment 2026: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में साइंटिस्ट बनने और देश की सेवा करने का सपना देख रहे एक्सपीरियंस प्रोफेशनल्स के लिए एक बेहतरीन अवसर है। डीआरडीओ ने हाल ही में 'साइंटिस्ट सी, डी और ई' (DRDO Scientist C, D, & E) के पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत कुल 33 रिक्तियों को भरा जाना है।

DRDO Scientist Recruitment 2026

DRDO Scientist Recruitment 2026 (Photo- AI)

यह भर्ती मुख्य रूप से अनुभवी उम्मीदवारों के लिए है, जिसमें पदों के अनुसार 3 साल से लेकर 11 साल या उससे अधिक वर्क एक्सपीरियंस मांगा गया है। योग्यता और अनुभव के आधार पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को इस सरकारी नौकरी में शानदार सैलरी पैकेज मिलेगा। अगर आप भी इन पदों के लिए आवश्यक योग्यताएं पूरी करते हैं, तो डीआरडीओ की रिक्रूटमेंट असेसमेंट सेंटर (RAC) की आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, योग्यता और सैलरी से संबंधित अधिक जानकारी विस्तार में दी गई है।

End of Feed