रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में इंटर्नशिप करने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। DRDO की कानपुर स्थित Defence Materials and Stores Research and Development Establishment (DMSRDE) लैब ने इंजीनियरिंग और साइंस विषयों के छात्रों से इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। यह इंटर्नशिप 6 महीने की होगी और चयनित छात्रों को नियमों के अनुसार स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
DRDO Internship 2026: DRDO में 6 महीने की इंटर्नशिप
इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक छात्रों को अपना आवेदन अपने कॉलेज या संस्थान के प्रमुख के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन भेजने की आखिरी तारीख 28 सितंबर 2026 है।
किन विषयों के छात्रों को मिलेगा मौका?
DMSRDE कानपुर की इस इंटर्नशिप में कई इंजीनियरिंग और साइंस विषयों को शामिल किया गया है। इनमें मुख्य रूप से केमिकल इंजीनियरिंग, पॉलिमर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मटेरियल साइंस इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री और मटेरियल साइंस जैसे विषय शामिल हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: विलियम शेक्सपियर कौन थे? पढ़ें उनकी बायोग्राफी और प्रसिद्ध नाटक के बारे में
कौन कर सकता है आवेदन?
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन कर रहे छात्र इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इंजीनियरिंग या साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्र भी पात्र हो सकते हैं।
आवेदक अपने फुल टाइम कोर्स के फाइनल ईयर में होना चाहिए। इसके साथ ही उसका शैक्षणिक रिकॉर्ड अच्छा होना जरूरी है। उम्मीदवार के कम से कम 65 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
उम्र कितनी होनी चाहिए?
उम्मीदवार की उम्र आवेदन की अंतिम तारीख यानी 28 सितंबर 2026 को 28 वर्ष से कम होनी चाहिए। उम्र से जुड़ी शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
इस इंटर्नशिप के लिए छात्र सीधे व्यक्तिगत तौर पर आवेदन नहीं कर सकेंगे। आवेदन के साथ कॉलेज या संस्थान के डीन, एचओडी, डायरेक्टर या प्राचार्य की ओर से जारी Request Letter देना जरूरी होगा।
आवेदन फॉर्म का तय फॉर्मेट संबंधित नोटिफिकेशन से डाउनलोड करना होगा। फॉर्म में पूछी गई जरूरी जानकारी भरनी होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP NEET UG Counselling 2026: पहले राउंड की काउंसलिंग रद्द, अब इस तारीख से फिर भरें च्वाइस
आवेदन के साथ कौन से डॉक्यूमेंट लगाने होंगे?
Request Letter, हाई स्कूल की मार्कशीट, पिछले सेमेस्टर की मार्कशीट, फोटो आईडी और Resume/Biodata शामिल हैं। आवेदन की हार्ड कॉपी Speed Post या By Hand निर्धारित पते पर भेजनी होगी।
पता:
- Director,
- Defence Materials and Stores Research and Development Establishment (DMSRDE),
- DRDO, GT Road, Kanpur-208013
कैसे होगा चयन?
इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवारों का चयन उनके CGPA, Online Interview/Interaction और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। यानी केवल आवेदन करने से इंटर्नशिप मिलना तय नहीं है। उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के सभी चरणों में शामिल होना होगा।
