Dr Sarvepalli Radhakrishnan Quotes on Teacher's Day 2024: पांच सितंबर को प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को समर्पित है। भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1988 को हुआ था। उनके जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। उन्हें भारत का सर्वश्रेष्ठ शिक्षक कहा जाता है। डॉ राधाकृष्णन के बताए प्रेरक विचार छात्रों के लिए वरदान हैं। बचपन से पढ़ाई-लिखाई के शौकीन डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शैक्षणिक विचार युवाओं को बेहतरिन करियर देने में आज भी मदद करते हैं। अगर आप हर परीक्षा में सफल होने चाहते हैं तो डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के विचारों को अपनाएं।
Dr Sarvepalli Radhakrishnan Quotes
Dr Sarvepalli Radhakrishnan Quotes in Hindi
"शिक्षा के द्वारा ही मानव मस्तिष्क का सदुपयोग किया जा सकता है। ऐसे में विश्व को एक ही इकाई मानकर शिक्षा का प्रबंधन करना चाहिए।"
"ज्ञान हमें शक्ति देता है, प्रेम हमें परिपूर्णता देता है।"
"पुस्तकें वह साधन हैं जिनके माध्यम से हम विभिन्न संस्कृतियों के बीच पुल का निर्माण कर सकते हैं।"
Dr Sarvepalli Radhakrishnan Career tips in Hindi
"किताब पढ़ना हमें एकांत में विचार करने की आदत और सच्ची खुशी देती है।"
"छात्रों को कल्पनाशील होने के साथ-साथ स्वस्थ और आत्मविश्वासी भी होना चाहिए। यह आचरण उनके लक्ष्य को आसान बना सकते हैं।"
"मनुष्य को सिर्फ तकनीकी दक्षता नही बल्कि आत्मा की महानता प्राप्त करने की भी जरूरत है।"
Dr Sarvepalli Radhakrishnan success tips in Hindi
"शिक्षा का परिणाम एक मुक्त रचनात्मक व्यक्ति होना चाहिए, जो हर परिस्थितियों के विरुद्ध लड़ सके।"
"जब हम ये सोचते हैं कि हम सब कुछ जानते हैं तो हमारा सीखना रुक जाता है।"
