Delhi Winter Vacation, Delhi School Winter Vacation 2023: दिसंबर महीना शुरू होने के बावजूद भी दिल्ली में कड़ाके की ठंड ने फिलहाल दस्तक नहीं दी है। हालांकि, शिक्षा विभाग ने दिल्ली के स्कूलों में विंटर वैकेशन (Delhi Winter Vacation) के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जारी सूचना के अनुसार, दिल्ली के सभी स्कूलों मे 1 जनवरी से 6 जनवरी तक स्कूल बंद (Delhi School Closed) रहेंगे।
Delhi Winter Vacation 2023
नवंबर में बंद कर दिए गए थे स्कूल
दिल्ली के स्कूलों में इस बार सर्दियों की छुट्टियां अन्य सालों की तुलना में काफी कम हो गई है। दरअसल, इस साल दिल्ली में प्रदूषण के चलते 9 नवंबर से 18 नवंबर तक दिल्ली में स्कूल बंद किए गए थे और अब इन छुट्टियों को विंटर वैकेशन में एडजस्ट कर दिया गया है।
महज 6 दिन की छुट्टी
दिल्ली के स्कूलों में इससे पहले 1 जनवरी से 15 जनवरी तक ठंड की छुट्टियां निर्धारित की गई थीं। हालांकि, प्रदूषण की वजह से 9 नवंबर से 18 नवंबर तक स्कूल बंद कर दिए गए थे। इन छुट्टियों को 15 दिन की विंटर वैकेशन में एडजस्ट करने के बाद अब जनवरी में महज 6 दिन की छुट्टी घोषित की गई है।
छुट्टियों में कटौती
दिल्ली के प्राइमरी स्कूलों में आमतौर पर सर्दियों की छुट्टियां 25 दिसंबर से 15 जनवरी तक और बड़ी कक्षाओं में 1 से 15 जनवरी तक होती हैं। हालांकि, इस बार विंटर वेकेशन में कटौती की गई है। जारी सर्कुलर में दिल्ली के सभी स्कूलों के प्रमुखों को शिक्षण/गैर-शिक्षण कर्मचारियों, छात्रों और अभिभावकों सहित सभी हितधारकों के बीच इस जानकारी का प्रसार करने का निर्देश दिया गया है।
