DU के छात्रों को कोर्ट से बड़ी राहत! बकरीद मनाने वाले स्टूडेंट्स के लिए आयोजित होगी विशेष परीक्षा

बकरीद के दिन परीक्षा को लेकर DU लॉ फैकल्टी के एग्जाम को लेकर विवाद के बीच दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। यूनिवर्सिटी ने कोर्ट को बताया कि त्योहार मनाने वाले मुस्लिम छात्रों और अन्य छात्रों के लिए अलग दिन परीक्षा आयोजित की जाएगी। छात्र डीन को ईमेल भेजकर वैकल्पिक परीक्षा की मांग कर सकेंगे।

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि बकरीद (28 मई) को होने वाली लॉ फैकल्टी की परीक्षा उन मुस्लिम छात्रों या किसी भी अन्य छात्र (चाहे उनका धार्मिक विश्वास कुछ भी हो) के लिए रुकावट नहीं बनेगी जो यह त्योहार मनाना चाहते हैं; ऐसे छात्रों के लिए किसी दूसरे दिन एक विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी। ऐसे छात्र ईमेल के जरिए लॉ फैकल्टी के डीन को सूचित कर सकते हैं, और 28 मई के बजाय 4 जुलाई के बाद किसी तारीख को उनके लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Delhi University

Delhi University

DU के वकील ने जस्टिस जसमीत सिंह के सामने यह बयान दिया। जस्टिस जसमीत सिंह एक याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें कहा गया था कि भले ही केंद्र सरकार, DU, सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने बकरीद के कारण 28 मई को छुट्टी घोषित की है, फिर भी लॉ फैकल्टी ने उस दिन परीक्षा रखी है।

End of Feed