एजुकेशन

MP DElEd Admit Card: एमपी डीएलएड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, हॉल टिकट डाउनलोड करने का तरीका

एमपी डीएलएड फर्स्ट ईयर परीक्षा 2 से 23 जून तक आयोजित की जाएगी। जबकि सेकेंड ईयर परीक्षाएं 3 जून से लेकर 20 जून 2026 तक आयोजित होंगे। दोनों ही परीक्षाएं सुबह 8 बजे से लेकर 11 बजे तक एक ही शिफ्ट में कराई जाएंगी।

Image

MP DElEd Admit Card

MP DElEd Admit Card 2026 : मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डीटेल्स दर्ज करनी होंगी। साथ ही एग्जाम हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंटMP DElEd Admit Cardकॉपी को साथ लेकर जाना जरूरी है।

एमपी डीएलएड फर्स्ट ईयर परीक्षा 2 से 23 जून तक आयोजित की जाएगी। जबकि सेकेंड ईयर परीक्षाएं 3 जून से लेकर 20 जून 2026 तक आयोजित होंगे। दोनों ही परीक्षाएं सुबह 8 बजे से लेकर 11 बजे तक एक ही शिफ्ट में कराई जाएंगी।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होमपेज पर Print Admit Card for D.El.Ed. 1st Year/2nd Year 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आपको रोल नंबर डालना होगा।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसमें दी गई सभी जानकारी को अच्छे से चेक कर लें।
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट ले लें।
MP DElEd के पहले और दूसरे साल की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, अपनी सही लॉगिन जानकारी डालकर नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें- PDF

MP DElEd प्रवेश परीक्षा 2026 के दिन साथ ले जाने वाले दस्तावेज

एडमिट कार्ड के साथ, उम्मीदवारों को एक फोटो पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज भी साथ ले जाने होंगे, जैसा कि उनके संबंधित एडमिट कार्ड में बताया गया है।

  • MP DElEd एडमिट कार्ड 2026 की एक प्रिंटेड कॉपी
  • सरकार द्वारा जारी किया गया एक वैध फोटो पहचान पत्र – इनमें से कोई एक:
  • आधार कार्ड
  • संस्थान द्वारा जारी किया गया छात्र पहचान पत्र (Student ID Card)
  • वोटर ID कार्ड
  • PAN कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो
  • पेन (नीला/काला बॉलपॉइंट)
Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article