Delhi Schools Closed: 10 नवंबर तक बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल, वायु प्रदूषण ने ठप की ऑफलाइन क्लासेस

Delhi Schools Closed Due to Air Pollution 2023: बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली के प्राइमरी सेक्शन के स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। माध्यमिक खंड के स्कूल को ऑनलाइन मोड पर स्विच करने का विकल्प दिया गया है। छात्र व अभिवाह​क यहां से पूरी खबर देखें।

Delhi Schools Closed Due to Air Pollution 2023: दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में प्राथमिक स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का स्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है। उन्होंने कहा, कक्षा 6-12 के लिए, स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाओं में स्थानांतरित करने का विकल्प दिया जा रहा है। हालांकि, अभी तक एनसीआर के स्कूलों पर कोई अपडेट नहीं है। इसलिए अपने स्कूल से कॉन्टेक्ट करना न भूलें।

delhi school closed

वायु प्रदूषण (image - bccl)

सोशल मीडिया एक्स पर बताया गया, “चूंकि प्रदूषण का स्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है, इसलिए दिल्ली में प्राथमिक स्कूल के ग्रेड 6-12 के लिए 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाओं में स्थानांतरित करने का विकल्प दिया जा रहा है,

End of Feed