Delhi Schools EWS Admission 2024: दिल्ली के स्कूलों में ईडब्ल्यूएस एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

Delhi School EWS Admission 2024 Registration: राजधानी दिल्ली के स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS कैटेगरी के छात्रों के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर जाना होगा। इसमें एप्लीकेशन करने का सही तरीका, EWS वर्ग के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी ये सारी डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

Delhi School EWS Admission 2024 Registration: दिल्ली के स्कूलों में एडमिशन को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है। राजधानी दिल्ली के स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS कैटेगरी के छात्रों के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए बच्चों के अभिभावकों को दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट- edudel.nic.in पर जाना होगा। ए़डमिशन के लिए बनाए गए नियम भी वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

Delhi School EWS Admission

दिल्ली के स्कूलों में EWS एडमिशन के लिए आवेदन शुरू

दिल्ली के स्कूलों में EWS वर्ग के लिए एडमिशन की प्रक्रिया 30 अप्रैल 2024 यानी मंगलवार से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए छात्रों के पैरेंट्स को 15 मई 2024 तक का समय दिया गया है। बता दें कि आवेदन की आखिरी तारीख बीत जाने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक हट जाएगा। इसमें एप्लीकेशन करने का सही तरीका, EWS वर्ग के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी ये सारी डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

End of Feed