Delhi School College Closed: दिल्ली में तीन दिन के लिए सभी स्कूल व कॉलेज बंद, जानें क्या सेवाएं रहेंगी चालू

Delhi School College Closed Due to G20: G20 शिखर सम्मेलन 8 सितंबर से 10 सितंबर तक दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसी के मद्देनजर दिल्ली स्कूल बंद की घोषणा की गई है। बता दें तीन दिन के लिए स्कूल बंद रहेंगे, और 11 सितंबर से खुलेंगे।

Delhi School College Closed Due to G20: G20 शिखर सम्मेलन 8 सितंबर से 10 सितंबर तक दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसे देखते हुए दिल्ली में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। दिल्ली के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के साथ आप नेता आतिशी ने कहा, ''जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर, 8 सितंबर से 10 सितंबर तक दिल्ली भर में सभी स्कूल, कॉलेज और कार्यालय बंद रहेंगे।''

Delhi School Closed

Delhi School Closed (Image - Canva)

इस बीच यह भी खबर है कि कुछ स्कूल ऑनलाइन पढ़ाई कराने पर विचार कर सकते हैं, क्योंकि सिलेबस पूरा कराना जरूरी है। छात्रों, अभिभावकों को इस पर अधिक जानकारी पाने के लिए अपने स्कूल से कॉन्टेक्ट करना होगा। स्कूल अधिकारी इस बात की पुष्टि करेंगे कि स्कूल कैसे संचालित किया जाएगा ऑनलाइन या ऑफलाइन।

End of Feed