Delhi Police Summer Camp 2026: महिलाओं को मिलेगी फ्री सेल्फ-डिफेंस ट्रेनिंग, जानें कब है आवेदन की आखिरी डेट

Delhi Police Free self defence camp for women: दिल्ली पुलिस के 22वें समर कैंप 2026 के तहत लड़कियों और महिलाओं को सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग 29 मई से लेकर 11 जून तक चलेगी।

Self Defence Camp for Woman: राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सेफ्टी और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए दिल्ली पुलिस ने 22वें समर कैंप 2026 की शुरुआत कर दी है। इस कैंप के तहत लड़कियों और महिलाओं को सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वे किसी भी स्थिति में खुद की सुरक्षा कर सकें और फिर सही तरीके से प्रतिक्रिया दे सकें। इस कमर कैंप में स्कूल और कॉलेज की छात्राओं से लेकर कामकाजी महिलाएं और गृहणियां तक हिस्सा ले सकती हैं। 29 मई से ये ट्रेनिंग शुरू होगी और 11 जून 2026 तक चलेगी। इसमें संडे यानी रविवार को छुट्टी रहेगी। रोजाना सुबह 8 बजे से लेकर 10 बजे तक ट्रेनिंग दी जाएगी।

Delhi Police launches free self defence summer camp

Delhi Police launches free self defence summer camp

कब से कब तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन ?

इस कैंप की सबसे खास बात ये है कि इसमें रजिस्ट्रेशन को एकदम फ्री रखा गया है। इच्छुक प्रतिभागी 4 मई से लेकर 20 मई 2026 के बीच सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 4 बजे (रविवार को छोड़कर) ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे महिलाएं आसानी से घर बैठे रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं।

End of Feed