Delhi Police Constable Recruitment 2025: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) भर्ती 2025 के लिए आयोजित होने वाले शारीरिक सहनशक्ति (PE) और मानदंड परीक्षण (MT) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। राष्ट्रीय राजधानी में खराब मौसम की स्थितियों को देखते हुए दिल्ली पुलिस भर्ती शाखा ने पीई और एमटी परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है। इस परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सूचना देने के लिए इस संबंध में आधिकारिक तौर पर एक नोटिस भी जारी किया गया है। इसके साथ ही भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को आश्वस्त किया है कि जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी। इस बीच सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से दूर रहे और किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
Delhi Police Constable Recruitment 2025 (Photo - AI)
कब होने वाली थी परीक्षा
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पदों पर भर्ती के लिए पीई और एमटी परीक्षा का आयोजन 24 और 25 अगस्त 2026 को किया जाना था। लेकिन इस बीच अचानक बारिश होने और खराब मौसम की स्थिति बने रहने के कारण दिल्ली पुलिस भर्ती शाखा ने फिजिकल टेस्ट को स्थगित करने का फैसला लिया। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए किया जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NIC STA Recruitment 2026: एनआईसी में 376 साइंटिफिक और टेक्निकल असिस्टेंट पदों की भर्ती, गेट स्कोर पर होगा सिलेक्शन
फिजिकल टेस्ट स्थगन से जुड़ी मुख्य बातें
| प्रभावित तिथियां | केवल 24 और 25 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले टेस्ट को ही टाला गया है। |
| बाकी शेड्यूल यथावत | दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अन्य तिथियों के भर्ती शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। |
| नई तिथियों की घोषणा | टाले गए PE एंड MT का नया शेड्यूल समय आने पर अलग से जारी की जाएगी। |
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी भ्रम से बचने के लिए नियमित रूप से दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट delhipolice.gov.in चेक करते रहें। परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार का अपडेट भर्ती शाखा द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके साथ ही आपको बता दें कि जिन उम्मीदवारों का टेस्ट स्थगित हुआ है, वे अपना एडमिट कार्ड आदि संभालकर रखें, क्योंकि उन्हें आने वाली परीक्षा के दौरान उसकी आवश्यकता पड़ सकती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - SBI Junior Associate Recruitment 2026: 1538 जूनियर एसोसिएट के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
फिजिकल टेस्ट की तैयारी के लिए मिला समय
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती पीई और एमटी परीक्षा के स्थगित होने से भले ही एक तरह उम्मीदवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इस उन्हें फिजिकल टेस्ट की तैयारी करने का अतिरिक्त समय भी मिल गया है। मिल इस अवसर का उम्मीदवार समझदारी से इस्तेमाल करें और अपनी दौड़ (Running), लॉन्ग जंप और हाई जंप की तैयारी को और मजबूत करें।
खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए उम्मीदवारों को अपने स्वास्थ्य और डाइट का खास ध्यान रखने की सलाह है। वायरल के इस मौसम में परीक्षा की तैयारी के साथ अपनी हेल्थ का भी खास ख्याल रखने की आवश्यकता है।
