Delhi Nursery Admission 2023: जानें कब जारी हो रही दिल्ली नर्सरी प्रवेश की पहली मेरिट लिस्ट, यहां है अपडेट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 6, 2023, 11:37 AM IST

Delhi Nursery Admissions 2023 First Merit List: दिल्ली नर्सरी एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जल्द ही जारी की जाने वाली है, बता दें, जो लोग इस लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे यहां से पहली और दूसरी लिस्ट जारी होने की तिथि देख सकते हैं।

Delhi Nursery Admissions 2023: दिल्ली नर्सरी एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। दिल्ली नर्सरी एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट 20 जनवरी को जारी की जाएगी। दूसरी लिस्ट 6 फरवरी को जारी की जाएगी। नियम के अनुसार, दिल्ली के सभी निजी स्कूलों को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और वंचित समूह (डीजी) के छात्रों और विकलांग बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित करनी होती है। इन नियमों के अनुसार, ही Delhi Nursery Admission 2023 की पहली लिस्ट जारी की जाएगी।

Delhi Nursery Admission 2023 first merit list

दिल्ली नर्सरी एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट 2023

23 दिसंबर तक कर सकते थे पंजीकरण

End of Feed