Delhi NCR School Closed Tomorrow (16 December 2025): दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर दिन प्रतिदिन खतरनाक होता जा (Kya Kal School Band Rahenge) रहा है। आज दिल्ली एनसीआर के कई क्षेत्रों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 450 के पार दर्ज किया गया है। जबकि रोहिणी और वजीरपुर में एक्यूआई लेवल करीब 500 दर्ज किया गया था। कुल मिलाकर दिल्ली NCR में फिलहाल मौसम और प्रदूषण दोनों ही मुश्किलें बढ़ाते नजर आ रहे हैं। इस बीच छात्र व अभिभावक लगातार जानना चाहते हैं कि क्या कल 16 दिसंबर को स्कूल बंद है? क्या कल दिल्ली के स्कूल बंद हैं? क्या कल नोएडा के स्कूल बंद रहेंगे? क्या कल गाजियाबाद के स्कूल बंद रहेंगे? यहां आप इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Delhi NCR School Closed Tomorrow (16 December 2025): क्या कल 16 दिसंबर को स्कूल बंद रहेंगे
Kya Kal Delhi Mein School Band Rahenge: क्या कल दिल्ली के स्कूल बंद हैं
दिल्ली एनसीआर में लगातार एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब होने के चलते राज्य सरकार ने यहां GRAP 4 लागू कर दिया है। साथ ही शिक्षा निदेशालय ने नर्सरी से 5वीं तक कक्षाएं ऑनलाइन संचालित करने का निर्देश दिया है। साथ ही यहां कक्षा 9वीं और 11वीं तक कक्षाएं हाइब्रिड मोड पर संचालित की जाएगी।
13 दिसंबर को जारी परिपत्र में कहा गया है कि शिक्षा विभाग ने एनडीएमसी, एमसीडी और दिल्ली छावनी बोर्ड के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और गैर सरकारी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया जाता है कि वे कक्षा 9 और 11 तक के बच्चों के लिए स्कूलों में कक्षाएं हाइब्रिड मोड में संचालित करें। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के अध्यापक व प्राधानाचार्य से संपर्क करें।
Kya Kal Noida Ke School Band Rahenge: क्या कल नोएडा के स्कूल बंद हैं
नोएडा में भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब है। यहां भी एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में यहां भी जिला प्रशासन ने कक्षा 5वीं तक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का आदेश दिया है। साथ ही कक्षा 6 से 11वीं तक हाइब्रिड पर कक्षाएं संचलित होंगी। हालांकि कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं ऑफलाइन मोड पर ही होंगी।
Kya Kal Ghaziabad Ke School Band Rahenge: क्या कल गाजियाबाद के स्कूल बंद रहेंगे
गाजियाबाद को स्कूलों में भी प्रशासन ने कक्षा 5वीं तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं और उच्च कक्षाओं के लिए हाइब्रिड कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की है। साथ ही यहां भी स्कूलों में हाइब्रिड मोड पर कक्षएं संचालित करने का आदेश दिया गया है।
