दिल्ली में छात्रों के PG की होगी ऑनलाइन मैपिंग, 3 दिन में 100 जगहों का निरीक्षण, CCTV पर भी बड़ा प्रस्ताव

Delhi PG Accommodation Rules 2026: दिल्ली में पेइंग गेस्ट (PG) आवासों में रहने वाले छात्रों की सुरक्षा और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने कदम तेज कर दिए हैं। अब राजधानी में छात्रों के पीजी आवासों की जानकारी जुटाने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया जा रहा है।

Delhi PG Accommodation Rules 2026: दिल्ली में पेइंग गेस्ट (PG) आवासों में रहने वाले छात्रों की सुरक्षा और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने कदम तेज कर दिए हैं। अब राजधानी में छात्रों के पीजी आवासों की जानकारी जुटाने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया जा रहा है। इसके जरिए यह पता लगाया जाएगा कि छात्र कहां रह रहे हैं और उन्हें किस तरह की सुविधाएं मिल रही हैं। इसके साथ ही दिल्ली में चिन्हित 100 पीजी आवासों का अगले तीन दिनों में निरीक्षण किया जाएगा।

पीजी संचालन को लेकर दिल्ली सरकार की बड़ी तैयारी

पीजी संचालन को लेकर दिल्ली सरकार की बड़ी तैयारी

यह पहल सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद छात्र आवासों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता के बीच की जा रही है। सरकार का लक्ष्य पीजी व्यवस्था के लिए स्पष्ट नियम बनाना और छात्रों को सुरक्षित व किफायती आवास उपलब्ध कराना है।

End of Feed