दिल्ली में पढ़ाई के साथ मिलेगी रोजगार की ट्रेनिंग, 3 ITI में रोबोटिक्स और AI जैसी आधुनिक तकनीकों पर फोकस

हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत द्वारका में 2,000 विद्यार्थियों की क्षमता वाले सरकारी स्कूल और नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT) के ईस्ट कैंपस में 120 छात्राओं के लिए बने हॉस्टल का उद्घाटन किया।

दिल्ली में स्कूली शिक्षा से लेकर टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर और उच्च शिक्षा तक की सुविधाओं को विस्तार देने की दिशा में कई नई परियोजनाएं शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार, 12 अक्टूबर को 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत द्वारका में 2,000 विद्यार्थियों की क्षमता वाले सरकारी स्कूल और नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT) के ईस्ट कैंपस में 120 छात्राओं के लिए बने हॉस्टल का उद्घाटन किया।

दिल्ली में शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा

दिल्ली में शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा

तीन इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग का उद्घाटन

इसके अलावा उन्होंने तीन इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (ITI) में 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' का भी उद्घाटन किया और ओखला में जीबी पंत इंटीग्रेटेड कॉलेज और पॉलिटेक्निक, तथा NSUT के मुख्य कैंपस में एक एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग लैब और फैकल्टी ऑफिस बिल्डिंग की आधारशिला रखी।

End of Feed