एजुकेशन

Dehradun School Holiday: भारी बारिश की वजह से आज बंद रहेंगे देहरादून के सभी स्कूल

Dehradun School Holiday: लगातार हो रही बारिश के कारण देहरादून में आज 9 जुलाई 2026 को सभी स्कूल और आंगनवाड़ी बंद रहेंगे। मौसम विभाग IMD ने जिले के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Image

देहरादून के सभी स्कूल बंद (Image - chatgpt)

Dehradun School Closed today due to heavy rain: लगातार हो रही बारिश के कारण देहरादून में आज 9 जुलाई 2026 को सभी स्कूल और आंगनवाड़ी बंद रहेंगे। मौसम विभाग IMD ने जिले के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए ये फैसला लिया है।

कौन-कौन से संस्थान बंद रहेंगे?

जिला मजिस्ट्रेट और जिला आपदा प्रबंधन विभाग के आदेश के अनुसार:

  • कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी स्कूल
  • सहायता प्राप्त और निजी स्कूल
  • आंगनवाड़ी केंद्र
इन सभी में आज छुट्टी रहेगी। प्रशासन का कहना है कि बारिश और मौसम की खराब स्थिति की वजह से कोई हादसा न हो, इसलिए ये एहतियाती कदम उठाया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को ये भी निर्देश दिए गए हैं कि वो इस आदेश का पालन सख्ती से करवाएं।

मौसम विभाग की सलाह

IMD ने लोगों से अपील की है:

  • घर के अंदर ही रहें
  • आंधी और बिजली के दौरान खिड़की-दरवाजे बंद रखें
  • बिजली के खंभों, तारों और अन्य बिजली वाली चीजों से दूर रहें
  • बारिश के दौरान पक्के और सुरक्षित घरों में ही शरण लें

क्या और जगहों पर भी स्कूल बंद हैं?

उत्तराखंड के अलावा दूसरे राज्यों में भी इस समय तेज बारिश, आंधी और हवाएं चल रही हैं। लेकिन अभी तक किसी अन्य राज्य से स्कूल-कॉलेज बंद करने की कोई सरकारी घोषणा नहीं आई है। कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया है और ट्रैफिक जाम की स्थिति है। इसी वजह से लोग सोच रहे हैं कि क्या सरकार आगे छुट्टी का ऐलान करेगी। फिलहाल सिर्फ देहरादून में ही 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनवाड़ी बंद रखने का आदेश जारी हुआ है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article